Thursday, January 18, 2024

थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का पहला पत्र, अध्याय - 1 | हिंदी बाइबिल पाठ - First Letter of St. Paul to Thessalonians, Chapter - 1 | Hindi Bible Reading

                         


थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का पहला पत्र

अध्याय - 1


अभिवादन

1) पिता-परमेश्वर और प्रभु ईसा मसीह पर आधारित थेसलनीकियों की कलीसिया के नाम पौलुस, सिल्वानुस और तिमथी का पत्र। आप लोगों को अनुग्रह तथा शान्ति!

धन्यवाद और प्रार्थना

2 (2-3) जब-जब हम आप लोगों को अपनी प्रार्थनाओं में याद करते हैं, तो हम हमेशा आप सब के कारण ईश्वर को धन्यवाद देते है। आपका सक्रिय विश्वास, प्रेम से प्रेरित आपका परिश्रम तथा हमारे प्रभु ईसा मसीह पर आपका अटल भरोसा- यह सब हम अपने ईश्वर और पिता के सामने निरन्तर स्मरण करते हैं।
4) भाइयो! ईश्वर आप को प्यार करता है। हम जानते हैं कि ईश्वर ने आप को चुना है,
5) क्योंकि हमने निरे शब्दों द्वारा नहीं, बल्कि सामर्थ्य, पवित्र आत्मा तथा दृढ़ विश्वास के साथ आप लोगों के बीच सुसमाचार का प्रचार किया। आप लोग जानते हैं कि आपके कल्याण के लिए हमारा आचरण आपके यहाँ कैसा था।
6) आप लोगों ने हमारा तथा प्रभु का अनुसरण किया और घोर कष्टों का सामना करते हुए पवित्र आत्मा की प्रेरणा से आनन्दपूर्वक सुसमाचार स्वीकार किया।
7) इस प्रकार आप मकेदूनिया तथा अखै़या के सब विश्वासियों के लिए आदर्श बन गये।
8) आप लोगों के यहाँ से प्रभु का सुसमाचार न केवल मकेदूनिया तथा अखैया में फैला, बल्कि ईश्वर में आपके विश्वास की चर्चा सर्वत्र हो रही है। हमें कुछ नहीं कहना है।
9) लोग स्वयं हमें बताते है। कि आपके यहाँ हमारा कैसा स्वागत हुआ और आप किस प्रकार देवमूर्तियाँ छोड़ कर ईश्वर की ओर अभिमुख हुए,
10) जिससे आप सच्चे तथा जीवन्त ईश्वर के सेवक बनें और उसके पुत्र ईसा की प्रतीक्षा करें, जिन्हें ईश्वर ने मृतकों में से जिलाया। यही ईसा स्वर्ग से उतरेंगे और हमें आने वाले प्रकोप से बचायेंगे।

थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का पहला पत्र - 01-02-03-04-05

Sunday, December 10, 2023

थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का दूसरा पत्र, अध्याय - 3 | हिंदी बाइबिल पाठ - Second Letter of St. Paul to Thessallonians, Chapter - 3 | Hindi Bible Reading

                        


थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का दूसरा पत्र

अध्याय - 3


1) भाइयो! अन्त में यह, आप हमारे लिए प्रार्थना करें, जिससे प्रभु का वचन आप लोगों के यहाँ की तरह शीघ्र ही फैल जाये तथा समादृत हो,
2) और यह भी कि टेढ़े तथा दुष्ट लोग हमारे कार्य में बाधा न डालें, क्योंकि सब को विश्वास का वरदान नहीं दिया जाता है।
3) परन्तु प्रभु सत्य-प्रतिज्ञ हैं। वह आप लोगों को सुदृढ़ बनाये रखेंगे और बुराई से आपकी रक्षा करेंगे।
4) हम को, प्रभु में, आप लोगों पर पूरा भरोसा है कि आप हमारी आज्ञाओं का पालन कर रहे हैं और करते रहेंगे।
5) प्रभु आपके हृदयों को ईश्वर के प्रेम तथा मसीह के धैर्य की ओर अभिमुख करें।

अपनी कमाई की रोटी खायें

6) भाइयों! हम आप को प्रभु ईसा मसीह के नाम पर आदेश देते हैं कि आप उन भाइयों से अलग रहें, जो काम नहीं करते और उस परम्परा के अनुसार नहीं चले, जो आप लोगों को मुझ से प्राप्त हुई।
7) आप लोगों को मेरा अनुकरण करना चाहिए- आप यह स्वयं जानते हैं। आपके बीच रहते समय हम अकर्मण्य नहीं थे।
8) हमने किसी के यहाँ मुफ़्त में रोटी नहीं खायी, बल्कि हम बड़े परिश्रम से दिन-रात काम करते रहे, जिससे आप लोगों में किसी के लिए भी भार न बनें।
9) इमें इसका अधिकार नहीं था- ऐसी बात नहीं, बल्कि हम आपके सामने एक आदर्श रखना चाहते थे, जिसका आप अनुकरण कर सकें।
10) आपके बीच रहते समय हमने आप को यह नियम दिया- ’जो काम करना नहीं चाहता, उसे भोजन नहीं दिया जाये’।
11) अब हमारे सुनने में आता है कि आप में कुछ लोग आलस्य का जीवन बिताते हैं। वे स्वयं काम नहीं करते और दूसरों के काम में बाधा डालते हैं।
12) हम ऐसे लोगों को प्रभु ईसा मसीह के नाम पर यह आदेश देते हैं और उन से अनुरोध करते हैं कि वे चुपचाप काम करते रहें और अपनी कमाई की रोटी खायें।
13) भाइयो! आप लोग भलाई करते हुए हिम्मत न हारें।
14) यदि कोई इस पत्र में दिये हुए हमारे आदेश का पालन नहीं करे, तो उस पर नज़र रखें और उस से सम्बन्ध तोड़ लें, जिससे वह अपने आचरण पर लज्जित हो।
15) आप उनके साथ शत्रु-जैसा व्यवहार नहीं करें, बल्कि उसे भाई की तरह समझायें।

उपसंहार

16) शान्ति का प्रभु स्वयं आप लोगों को हर समय और हर प्रकार शान्ति प्रदान करता रहे! प्रभु आप सब के साथ हो!
17) मैं, पौलुस, अपने हाथ से यह नमस्कार लिख देता हूँ। यह मेरे सब पत्रों की पहचान है। यह मेरी लिखावट है।
18) हमारे प्रभु ईसा मसीह की कृपा आप सब पर बनी रहे!

थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का दूसरा पत्र - 01-02-03

थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का दूसरा पत्र, अध्याय - 2 | हिंदी बाइबिल पाठ - Second Letter of St. Paul to Thessallonians, Chapter - 2 | Hindi Bible Reading

                        


थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का दूसरा पत्र

अध्याय - 2


मसीह का पुनरागमन

1) भाइयो! हमारे प्रभु ईसा मसीह के पुनरागमन और उनके सामने हम लोगों के एकत्र होने के विषय में हमारा एक निवेदन, यह है।
2) किसी भविष्यवाणी, वक्तव्य अथवा पत्र से, जो मेरे कहे जाते हैं, आप लोग आसानी से यह समझ कर न उत्तेजित हों या घबरायें कि प्रभु का दिन आ चुका है।
3) कोई आप लोगों को किसी भी तरह न बहकाये। वह दिन तब तक नहीं आ सकता, जब तक पहले महान् धर्मत्याग न हो जाये और वह पापी मनुष्य, विनाश का वह पुत्र प्रकट न हो,
4) जो अपने घमण्ड में उन सब का विरोध करता और उन से अपने को बड़ा मानता है, जो देवता कहलाते या पूज्य समझे जाते हैं, यहाँ तक कि वह ईश्वर के मन्दिर में विराजमान हो कर स्वयं ईश्वर होने का दावा करता है।
5) क्या आप लोगों को याद नहीं है कि आपके बीच रहते समय मैं आप को ये सब बातें समझाया करता था?
6) आप जानते हैं कि कौन-सी शक्ति उसका अवरोध करती है, जिससे वह अपने समय से पहले प्रकट न हो।
7) अधर्म की रहस्यमय शक्ति अभी क्रियाशील है, किन्तु वह तब तक गुप्त रहेगी, तब तक उसका अवरोध करने वाला न हटे।
8) तब विधर्मी प्रकट होगा और प्रभु ईसा अपने मुख के निश्वास से उसका वध करेंगे और अपने आगमन के प्रताप से उसका सर्वनाश करेंगे।
9) वह विधर्मी शैतान से प्रेरित हो कर आयेगा। जिन लोगों का सर्वनाश निश्चित है, वह उन्हें हर प्रकार के शक्तिशाली चिह्न और कपटपूर्ण चमत्कार दिखायेगा।
10) और पाप करने के लिए हर प्रकार का प्रलोभन देगा; क्योंकि उन्होंने सत्य को स्वीकार नहीं किया, जो उन्हें बचाने में समर्थ था।
11) यही कारण है कि ईश्वर उन में भ्रान्ति का मनोभाव उत्पन्न करता है, जिससे वे झूठ पर विश्वास करें और
12) वे सब दण्डित किये जायें, जिन्होंने सत्य पर विश्वास नहीं किया और अधर्म का पक्ष लिया है।

विश्वास में दृढ़ बने रहें

13) भाइयो! हमें प्रभु को आप लोगों के विषय में निरन्तर धन्यवाद देना चाहिए। प्रभु आप को प्यार करते हैं। ईश्वर ने प्रारम्भ से ही आप को चुना, जिससे आप पवित्र करने वाले आत्मा और सत्य में अपने विश्वास द्वारा मुक्ति प्राप्त करें।
14) उसने हमारे सुसमाचार द्वारा आप को बुलाया, जिससे आप हमारे प्रभु ईसा मसीह की महिमा के भागी बनें।
15) इसलिए, भाइयो! आप ढारस रखें और उस शिक्षा में दृढ़ बने रहें, जो आप को हम से मौखिक रूप से या पत्र द्वारा मिली है।
16) हमारे प्रभु ईसा मसीह स्वयं तथा ईश्वर, हमारा पिता - जिसने हमें इतना प्यार किया और हमें चिरस्थायी सान्त्वना तथा उज्जवल आशा का वरदान दिया है-
17) आप लोगों को सान्त्वना देते रहें तथा हर प्रकार के भले काम और बात में सुदृढ़़ बनाये रखें।

थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का दूसरा पत्र - 01-02-03

थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का दूसरा पत्र, अध्याय - 1 | हिंदी बाइबिल पाठ - Second Letter of St. Paul to Thessallonians, Chapter - 1 | Hindi Bible Reading

                       


थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का दूसरा पत्र

अध्याय - 1


अभिवादन

1) हमारे पिता ईश्वर और प्रभु ईसा मसीह पर आधारित थेसलनीकियों की कलीसिया के नाम पौलुस, सिल्वानुस और तिमथी का पत्र।
2) पिता ईश्वर और प्रभु ईसा मसीह आप लोगों को अनुग्रह तथा शान्ति प्रदान करें!

धन्यवाद और प्रार्थना

3) भाइयो! आप लोगों के विषय में ईश्वर को निरन्तर धन्यवाद देना हमारा कर्तव्य है; क्योंकि आपका विश्वास बहुत अच्छी तरह फल-फूल रहा है और आप सब में प्रत्येक का दूसरों के प्रति प्रेम बढ़ रहा है।
4) इसलिए हम ईश्वर की कलीसियाओं में आप लोगों पर गौरव करते हैं, क्योंकि आप धैर्य और विश्वास के साथ हर प्रकार का अत्याचार और कष्ट सहन करते हैं।
5) इसके द्वारा ईश्वर का वह निर्णय न्यायोचित सिद्ध हो जाता है, जो आप को ईश्वर के राज्य के योग्य समझेगा, जिसके लिए आप अब दुःख भोगते हैं।
6) ईश्वर का न्याय उन लोगों को कष्ट देगा जो आप को कष्ट दे रहे हैं
7) और आप को, जो कष्ट सह रहे हैं, और हम को, उस समय विश्राम देगा, जब प्रभु ईसा प्रकट हो जायेंगे और अपने शक्तिशाली दूतों के साथ प्रज्वलित अग्नि में आकाश से उतरेंगे।
8) तब वह उन लोगों को दण्डित करेंगे, जो ईश्वर को स्वीकार नहीं करते और हमारे प्रभु ईसा का सुसमाचार सुनने से इनकार करते हैं।
9) ऐसे लोगों को प्रभु के सान्निध्य और उनके सामर्थ्य की महिमा से वंचित हो कर अनन्त काल तक सर्वनाश का दण्ड उस दिन मिलेगा,
10) जब वह अपने सन्तों के साथ महिमान्वित होने और उन सब की आराधना स्वीकार करने के लिए आयेंगे, जिन्होंने उन में विश्वास किया होगा -और आप लोगों ने तो हमारे लक्ष्य पर विश्वास किया।
11) हम निरन्तर आप लोगों के लिए यह प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर आप को अपने बुलावे के योग्य बनाये और आपकी प्रत्येक सदिच्छा तथा विश्वास से किया हुआ आपका प्रत्येक कार्य अपने सामर्थ्य से पूर्णता तक पहुँचा दे।
12) इस प्रकार हमारे ईश्वर की और प्रभु ईसा मसीह की कृपा के द्वारा हमारे प्रभु ईसा मसीह का नाम आप में गौरवान्वित होगा और आप लोग भी उन में गौरवान्वित होंगे।

थेसलनीकियों के नाम संत पौलुस का दूसरा पत्र - 01-02-03

Sunday, July 9, 2023

तिमोथी के नाम संत पौलुस का पहला पत्र, अध्याय - 6 | हिंदी बाइबिल पाठ - Second Letter of St. Paul to Timothy, Chapter - 6 | Hindi Bible Reading

                       


तिमोथी के नाम संत पौलुस का पहला पत्र

अध्याय - 6


दासों के कर्तव्य

1) जिन लोगों पर दासता का जुआ रखा हुआ है, वे अपने स्वामियों को सब प्रकार के आदर के योग्य समझें, जिससे ईश्वर के नाम और कलीसिया की शिक्षा की निन्दा न हो।
2) जिनके स्वामी विश्वास में उनके भाई हैं, वे इसके कारण उनका कम आदर नहीं करें, बल्कि और अच्छी तरह उनकी सेवा करें; क्योंकि जो लोग उनकी सेवा से लाभ उठाते हैं, वे विश्वासी और प्रिय भाई हैं।

भक्ति-सम्मत शिक्षा और धन में अनासक्ति

3) तुम इन बातों की शिक्षा और उपदेश दिया करो। यदि कोई भिन्न शिक्षा देता है और हमारे प्रभु-ईसा-मसीह के हितकारी उपदेशों में और भक्ति-सम्मत शिक्षा में विश्वास नहीं करता,
4) तो मैं समझता हूँ कि घमण्ड ने उसे अंधा बना दिया है, वह कुछ नहीं समझता और उसे वाद-विवाद तथा निरर्थक शास्त्रार्थ करने का रोग हो गया है। इस प्रकार के विवादों से ईर्ष्या, फूट, परनिन्दा, दूसरों पर कुत्सित सन्देह
5) और निरन्तर झगड़े उत्पन्न होते हैं। यह सब ऐसे लोगों के योग्य हैं, जिनका मन विकृत और सत्य से वंचित हो गया है और जो यह समझते हैं कि भक्ति से लाभ मिलना चाहिए।
6) भक्ति से अवश्य बड़ा लाभ होता है, किन्तु केवल उसी को, जो अपनी धन-सम्पत्ति से सन्तुष्ट रहता है।
7) हम न तो इस संसार में कुछ अपने साथ ले आये और न यहाँ से कुछ साथ ले जा सकते हैं।
8) यदि हमारे पास भोजन-वस्त्र हैं, तो हमें इस से सन्तुष्ट रहना चाहिए।
9) जो लोग धन बटोरना चाहते हैं, वे प्रलोभन और फन्दे में पड़ जाते हैं और ऐसी मूर्खतापूर्ण तथा हानिकर वासनाओं के शिकार बनते हैं, जो मनुष्यों को पतन और विनाश के गर्त में ढकेल देती हैं;
10) क्योंकि धन का लालच सभी बुराईयों की जड़ है। इसी लालच में पड़ कर कई लोग विश्वास के मार्ग से भटक गये और उन्होंने बहुत-सी यन्त्रणाएँ झेलीं।

तिमथी से अनुरोध

11) ईश्वर का सेवक होने के नाते तुम इन सब बातों से अलग रह कर धार्मिकता, भक्ति, विश्वास, प्रेम, धैर्य तथा विनम्रता की साधना करो।
12) विश्वास के लिए निरन्तर संघर्ष करते रहो और उस अनन्त जीवन पर अधिकार प्राप्त करो, जिसके लिए तुम बुलाये गये हो और जिसके विषय में तुमने बहुत से लोगों के सामने अपने विश्वास का उत्तम साक्ष्य दिया।
13) ईश्वर जो सब को जीवन प्रदान करता है और ईसा मसीह, जिन्होंने पोंतियुस पिलातुस के सम्मुख अपना उत्तम साक्ष्य दिया, दोनों को साक्षी बना कर मैं तुम को यह आदेश देता हूँ।
14) कि हमारे प्रभु ईसा मसीह की अभिव्यक्ति के दिन तक अपना धर्म निष्कलंक तथा निर्दोष बनाये रखो।
15) यह अभिव्यक्ति यथासमय परमधन्य तथा एक मात्र अधीश्वर के द्वारा हो जायेगी। वह राजाओं का राजा और प्रभुओं का प्रभु है,
16) जो अमरता का एकमात्र स्रोत है, जो अगम्य ज्योति में निवास करता है, जिसे न तो किसी मनुष्य ने कभी देखा है और न कोई देख सकता है। उसे सम्मान तथा अनन्त काल तक बना रहने वाला सामर्थ्य! आमेन!

धनियों को चेतावनी

17) इस संसार के धनियों से अनुरोध करो कि वे घमण्ड न करें और नश्वर धन-सम्पत्ति पर नहीं, बल्कि ईश्वर पर भरोसा रखें, जो हमारे उपभोग की सब चीजें पर्याप्त मात्रा में देता है।
18) वे भलाई करते रहें, सत्कर्मों के धनी बनें, दानशील और उदार हों।
19) इस प्रकार वे अपने लिए एक ऐसी पूंजी एकत्र करेंगे, जो भविष्य का उत्तम आधार होगी और जिसके द्वारा वे वास्तविक जीवन प्राप्त कर सकेंगे।

उपहार

20) तिमथी तुम्हें जो निधि सौंपी गयी है, उसे सुरक्षित रखो। लौकिक बकवाद और मिथ्या “ज्ञान“ की आपत्तियों से बचे रहो।
21) ऐसे ज्ञान के बहुत-से अनुयायी विश्वास के मार्ग से भटक गये हैं। आप सभी पर कृपा बनी रहे।

तिमोथी के नाम संत पौलुस का पहला पत्र - 01-02-03-04-05-06

तिमोथी के नाम संत पौलुस का पहला पत्र, अध्याय - 5 | हिंदी बाइबिल पाठ - Second Letter of St. Paul to Timothy, Chapter - 5 | Hindi Bible Reading

                       


तिमोथी के नाम संत पौलुस का पहला पत्र

अध्याय - 5


विश्वासियों से व्यवहार

1) बड़े-बूढ़े को कभी नहीं डाँटो, बल्कि उससे इस प्रकार अनुरोध करो, मानो वह तुम्हारा पिता हो। युवकों को भाई,
2) वृद्धाओं को माता और युवतियों को बहन समझ कर उनके साथ शुद्ध मन से व्यवहार करो।

विधवाएँ

3) उन विधवाओं का सम्मान और सहायता करो, जो सचमुच ’विधवा’ है।
4) यदि किसी विधवा के पुत्र-पौत्र हों, तो वे यह समझें कि उन्हें सब से पहले अपने निजी परिवार के प्रति अपना कर्तव्य पूरा करना और इस प्रकार माता-पिता का प्रत्युपकार करना चाहिए, क्योंकि ईश्वर यही चाहता है।
5) किन्तु जो सचमुच विधवा है, जिसके कोई भी नहीं, वह ईश्वर पर भरोसा रख कर दिन-रात प्रार्थना तथा उपासना में लगी रहती है।
6) जो भोग-विलास का जीवन बिताती है, वह जीते हुए भी मर चुकी है।
7) तुम इसके सम्बन्ध में उन्हें चेतावनी दो, जिससे उनका चरित्र निर्दोष बना रहे।
8) जो अपने सम्बन्धियों की, विशेष कर अपने निजी परिवार की देखरेख नहीं करता, वह विश्वास को त्याग चुका और अविश्वासी से भी बुरा है।
9) विधवाओं की सूची में उसी का नाम लिखा जाये, जो साठ वर्ष से कम की न हो, पतिव्रता पत्नी रह चुकी हो
10) और अपने भले कामों के कारण नेकनाम हो- जिसने अपने बच्चों का अच्छा पालन-पोषण किया हो, अतिथियों की सेवा की हो, सन्तों के पैर धोये हों, दीन-दुःखियो की सहायता की हो, अर्थात् हर प्रकार के परोपकार में लगी रही हो।
11) कम उम्र की विधवाओं का नाम सूची में न लिखा जाये। कारण यह है कि जब उनकी वासना उन्हें मसीह से विमुख करती है, तो वे विवाह करना चाहती हैं
12) और इस प्रकार अपना व्रत तोड़ कर दोषी बनती हैं,
13) इसलिए घर-घर घूमना उनकी आदत हो जाती है और वे बेकार ही नहीं रहतीं, बल्कि बकबक करतीं, दूसरों के काम में दखल देतीं और अशोभनीय बातों की चर्चा करती हैं।
14) इसलिए मैं चाहता हूँ कि कम उम्र की विधवाएँ विवाह करें, माता बनें, अपने घर का प्रबन्ध करें और विरोधी को हमारी निन्दा करने का अवसर न दें;
15) क्योंकि कुछ शैतान के मार्ग पर चल कर भटक चुकी हैं।
16) यदि विश्वासियों में किसी के यहाँ विधवाएँ हैं, तो वह उनकी सहायता करे, जिससे उनका भार कलीसिया पर नहीं पड़े और कलीसिया उन्हीं की सहायता कर सके, जो वास्तव में विधवाएँ हैं।

अध्यक्ष के साथ व्यवहार

17) जो अध्यक्ष नेतृत्व करने में सफलता प्राप्त करते हैं, वे दुगुने समय के योग्य समझे जायें-विशेष रूप से वे, जो सुसमाचार के प्रचार और शिक्षा-कार्य में लगे हुए हैं;
18) क्योंकि धर्मग्रन्थ कहता है- तुम दँवरी करते बैल के मुँह पर मोहरा मत लगाओ और मज़दूर को मज़दूरी का अधिकार है।
19) जब तक दो या तीन गवाह उसका समर्थन न करें, तब तक किसी अध्यक्ष के विरुद्ध कोई अभियोग स्वीकार मत करो।
20) जो आप करते हैं, उन्हें सबों के सामने चेतावनी दो, जिससे दूसरे लोगों को भी पाप करने में डर लगे।
21) मैं ईश्वर, ईसा मसीह और कृपा-पात्र स्वर्गदूतों को साक्षी बना कर तुम से आग्रह के साथ यह अनुरोध करता हूँ कि तुम पूर्वाग्रह से मुक्त होकर और किसी के साथ पक्षपात किये बिना इन बातों का पालन करो।
22) तुम उचित विचार किये बिना किसी पर हस्तारोपण मत करो और दूसरों के पापों के सहभागी मत बनो। अपने को शुद्ध बनाये रखो।
23) तुम अब से केवल पानी मत पियो, बल्कि पाचन-शक्ति बढ़ाने के लिए और बारम्बार अस्वस्थ रहने के कारण तुम थोड़ी सी अंगूरी का सेवन करो।
24) कुछ लोगों के पाप न्यायिक जाँच से पहले की प्रकट हैं और कुछ लोगों के पाप केवल बाद में प्रकट होते हैं।
25) इसी प्रकार, कुछ लोगों के सत्कर्म प्रकट हैं और यदि नहीं है, तो भी देर तक छिप नहीं सकते।

तिमोथी के नाम संत पौलुस का पहला पत्र - 01-02-03-04-05-06